अचार संहिता लागू होते ही सरकारी स्थलों पर लगे प्रत्याशियों के होर्डिंग प्रशासन ने उतरवाने शुरू किये,

0
2070

अलीगढ खैर 28 अक्टूबर (लक्ष्मण सिंह राघव) अलीगढ़.खैर-उप्र-निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी होते ही अचार संहिता लागू कर दी गई और इसी के साथ ही नगर में सरकारी स्थलों पर लगे प्रत्याशियों के बड़े बड़े विकास के दावों व शुभकामनाएं सन्देश के होर्डिंग्स को प्रशासन ने नगर पालिका प्रशासन की मदद से नीचे उतरवाना शुरू कर दिया जो प्रत्याशी पूरे लावलश्कर के साथ खुलेआम रैली निकालकर जनसम्पर्क कर रहे थे उनमें भी शांती छा गई और अब वह गोपनीय तरीके से जनसंपर्क में लग गये हैं लेकिन प्रशासन भी इन पर पूरी तरह से नजर रखे हुये है अब बिना अनुमति के कोई भी प्रत्याशी न तो रैली निकालेगा और न ही लावलश्कर के साथ जनसंपर्क कर सकेगा