कल जनपद में होगी चुनाव के चलते सघन चेकिंग अभियान 

0
2054

कन्नौज 25 नवंबर (सुरजीत सिंह कुशवाहा) कल दिनाक 26.11.2015 को प्रात: 8 बजे से  जनपद में चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बी0एस0एफ0और किलस्टर मोबाइल द्वारा कराई जाएगी सघन चेकिंग |
श्रीमान पुलिस अधिक्षक महोदय द्वारा समस्त चुनाव के फ़ोर्स  को कल से ही चलायमान कर दिया गया है |किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन जो बिना अनुमति होता है या वाहन का प्रयोग चुनाव प्रचार प्रसार मे  प्रयोग किया जाता है तो कार्यवाही की जाएगी ,साथ ही ऐसे वाहन को सीज़ कर दिया जाएगा ।
आज शाम से ही DM व् SP महोदय समस्त चुनाव क्षेत्र का भ्रमण कर आदर्श आचार संहिता का अनुपालन का जायजा लेंगे।