घने कोहरे के चलते मोटरसाइकिल की ट्रॉली से हुई टकर

0
1584

बस्ती 15 दिसंबर (विवेक पाल) कप्तानगंज में त्रिलोकपुर गांव के नजदीक सोमवार सुबह घने कोहरे के चलते एक मोटरसाइकिल ट्रॉली में घुस गई। यह हादसा नेशनल हाइवे पर हुआ। हादसे के वक्त चंद्रमणि तिवारी (65) अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। घने कोहरे के कारण वह ठीक से रास्ते को देख नहीं पा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे पर खड़ी एक ट्रॉली से उनकी बाइक जोर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रॉली में ही जा घुसी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें घायल हालत में पीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। चंद्रमणि तिवारी हर्रैया में नरायणपुर तिवारी गांव के रहने वाले हैं। वह एक रिटायर्ड टीचर हैं।