चंद्र नगर में हुआ श्री सुंदरकांड का पाठ

0
1101

12007196_532113830284960_886681995_n

लुधियाना 17 सितंबर(सौरभ गुप्ता) श्री बालाजी हनुमान सेवा परिवार की ओर से चंद्र नगर अमन विहार में श्री सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया | पाठ में सर्वप्रथम पं : दुलीचंद ने मंत्रोच्चारण किया तथा हर्ष खुराना परिवार ने पूजन किया | तत्पश्चात परिवार के दिलीप राजपुरोहित बलदेव पोपली ,अविनाश सचदेवा, संदीप कालिया,प्रहलाद प्रजापत,नवीन शर्मा ,अश्विनी अरोड़ा,नवीन चितकारा,टीटू शिवपुरी ,सुधीर डावर, मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का संगीतमय गायन किया|
इस दौरान दिलीप राजपुरोहित ने बताया कि सच्चे मन से श्री बालाजी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं | श्री बालाजी सरकार को भोग लगाकर , बालाजी महाराज का झण्डा लहराकर , बालाजी महाराज की आरती की गई । परिवार की ओर से प्रसाद वितरित किया गया , पाठ को विश्राम दिया गया। इस अवसर पर रामशरण खुराना,कृष्णा खुराना ,सरिता खुराना ,रजत खुराना ,आशीष खुराना ,पुलिकत सचदेवा ,मुंशी राम सचदेवा ,अश्विनी सचदेवा आदि मौजूद थे।