जिला जालंधर पटवार यूनियन की मीटिंग में फैसला, 27 नवंबर से पटवारी अतिरिक्त सर्कल का कार्य नहीं करेंगे,

0
1819

नकोदर 25 ( टोनी ) जिला जालंधर पटवार यूनियन की एक विशेष मीटिंग जिला प्रधान जसविंदर धंजू की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्वसम्मति से मता पास किया गया कि बीते दिनों लुधियाना में सिमरजीत सिंह बैंस और उनके साथियों द्वारा पटवार खाने में की गई हुल्लड़बाजी के विरुद्ध सरकार की तरफ से कोई एक्शन ना लेने के कारण 27 नवंबर से जिले का कोई भी पटवारी अतिरिक्त सर्कल का कार्य नहीं करेंगे मीटिंग में सैेक्टरी विपन कुमार, नकोदर तहसील प्रधान जितेंद्र कुमार भल्ला, सालिग राम, इकबाल सिंह तहसील प्रधान जालंधर (1), दविंदरपाल मान, दीपक वाधवा, अश्विनी कुमार शर्मा, हाजिर थे