वार्ड नंबर 17 में आंखों का मुफ्त चेकअप कैंप लगाया,,350 लोगों का किया चेकअप

0
1978

नकोदर 13 नवम्बर (चेतन गगन,टोनी) शहर के वार्ड नंबर 17 में गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास मोहल्ला बागोड़ा में आंखों का मुफ्त चेकअप कैंप लगाया गया जिसका उद्घाटन पार्षद शिदरपाल बग्गा ने किया कैंप में अरोड़ा आई हॉस्पिटल के माहिर डॉक्टरों की टीम ने 350 के करीब लोगों का चेकअप किया और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भीे दिए गए इस अवसर पर पार्षद रमेश सोंधी, एडवोकेट दर्शन लाल मिन्हास, देवेंद्र पाल, जसपाल, गौरव पाल, सतपाल सिंह, नरेंद्र सिंह हाजर थे