व्यास दरिया का रुख बदलने पर ग्रामीणों में बाहरी रोष

0
2126

इन्दोरा 22 नवम्बर ( गगन ) हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र की पंचायत बड़ूखर के गांब बहादपुर में लोक निर्माण विभाग के द्वारा व्यास दरिया का रुख बदलने पर स्थानीय ग्रामीणों में बाहरी रोष प्रकट किया है स्थानीय ग्रामीण आदर्श सिंह , प्रेम सिंह , वीर दास , अमरीक सिंह , विशम्भर सिंह , रघुवीर सिंह , सुरमा , मिलखी , होशियार सिंह, कश्मीर सिंह , राम सिंह , सीमा देवी , कर्ण सिंह , ममता रानी , राज कुमारी आदि का कहना है कि व्यास दरिया का पानी वर्तमान समय मे जहाँ पर वह रहा है उसका कोई भी नुकसान नहीं है जैसे ही विभाग व्यास दरिया का रुख बदलने का काम शुरू किया तो ग्रामीणों की समस्याऐ बढ़ना शुरू हो गई है जो कि क्षेत्र में एक चिंता का विषय बनता जा रहा है
अगर व्यास दरिया का रुख बदलता है तो बहादपुर , बढाला , भटोली , सजवा , राजगीर , मलाल आदि लोगों की भूमि में लगी फसल को काफी नुकसान हो सकता है
लो0नि0विभाग बड़ूखर के सहायक अभियंता रोशन अत्री का कहना है कि भोगरवा में पुल निर्माण कार्य के लिए ब्यास दरिया का रुख बदला जा रहा है ग्रामीणों की समस्याओं को देखते काम को बंद करके कर्मचारियों को वापिस वुला लिया है