अगर नरेन्द्रमोदी कमजोर हुये तो पडोसी देश पाकिस्तान और चीन हमारे देश की सीमा मे घूस जायेंगे: पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशिल कुमार

0
1280

चम्परण 26 अक्टूबर (नवेन्दु सिंह) पूर्वी चंपारण के सुगौली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशिल कुमार ने कहा की अगर नरेन्द्रमोदी कमजोर हुये तो पडोसी देश पाकिस्तान और चीन हमारे देश की सीमा मे घूस जायेंगे।उक्त बाते बिहार के पूवॆ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को स्थानीय एस पी एन काॅलेज मैदान मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा।सूमो ने आरक्षण के मुद्दे पर लालू प्रसाद यादव के फाँसी चढने के बयान पर चुटकी लेते हुये कहा कि लालू जी को फांसी पर नही चढने दिया जायेगा अगर ऐसा हुआ तो बिहार की जनता को हँसायेगा कौन।सूमो ने कहा की दुनिया की कोई ताकत आरक्षण को नही हटा सकती।लालू को अपने निशाने पर लेते हुये सूमो ने कहा कि पिछडो को पढाने की बात करने वाले लालू प्रसाद के अपने दोनो बेटो मे एक इंटर और दूसरा नौवी तक ही पढ पाये है।चुनावी सभा मे पूवॆ उप मुख्यमंत्री श्री मोदी ने घोषणाओ की झडी लगा दी।उनहोने कहा की बिहार मे भाजपा की सरकार बनी तो दिसंबर 2016 तक सूबे के हर गांव को बिजली से रौशन कर देगे।वही  हर साल पचास हजार मेधावी छात्रो को लैपटाप व पाॅच हजार छात्राओ को स्कूटी दी जायेगी।प्रतियोगी परीक्षाओ के फार्म भरने का शुल्क माफ करने की बात कर सूमो ने युवाओ को आकर्षित करने का प्रयास किया।स्थानीय मुद्दे को उठाते हुये सूमो ने घोषणा की कि भाजपा की सरकार बनने पर रघुनाथपुर बाजार को प्रखंड और सुगौली को अनुमंडल बनाया जायेगा।अंत मे जनता की अनुमति से भाजपा प्रत्याशी सह विधायक रामचंद्र सहनी को विजय का माला पहनाया।