आकर्षक झांकियों के साथ निकली रामबरात

0
1521

0 जगह-जगह हुआ स्वागत, कई डोले थे शामिल
फिरोजाबाद। श्रीरामलीला आयोजन समिति शिकोहाबाद द्वारा भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम के साथ शिकोहाबाद मे निकाली गयी। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी बरात का हजारों नगरवासियों ने स्वागत किया। रंग-विरंगी रोशनी से सराबोर शहर मे हर व्यक्ति भगवान की भक्ति मे लीन नजर आया। बरात मे शामिल देवी -देवताओं के स्वरूप भी आकर्षण का केन्द्र बने रहे।
श्रीराम की बरात का शुभारम्भ कामदगिरी के महाराज रामानन्दाचार्य ने आरती उतारकर व एसडीएम चन्द्रभानु सिंह एवं सीओ श्यामकान्त ने झण्डी दिखाकर किया। भगवन्त बाले बाग से प्रारम्भ हुयी राम बरात में सबसे आगे काली अखाडा चल रहा था। जो भगवान श्रीराम की बरात आने का संकेत दे रहे थे। बारात में राजा दशरथ, महाकाली का अखाडा, ब्रह्माजी, विष्णु लक्ष्मी, माॅ दुर्गा की झाॅकी के अलावा परशुराम ,शंकर पार्वती, गुरू वशिष्ट की झाॅकी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। रामबरात बडा बाजार, स्टेट बैक, नारायण होटल, तहसील तिराह ,पक्का तालाव ,कटरा बाजार होती हुयी मैनपुरी चैराहे पर जाकर सम्पन्न हुयी। वहीं कटरा बाजार मे उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार हरचरनंिसह चन्नी एंव उनके पदाधिकारियो ने बरात का जोरदार स्वागत किया। बरात में श्रीराम लीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा व्यवस्था को चैकस अंजाम दिया गया। वहीं थाना प्रभारी देवेन्द्र शंकर पाण्डेय मय पुलिसफोर्स के साथ थे। रामबरात मंे कमेटी अध्यक्ष वृजेश यादव उर्फ बाजा , उधोगपति राजीव अग्रवाल सुमनप्रकाश मिश्रा, आरपी गुप्ता, विवेक चडउा, संजीव गुप्ता,राजू दुबे के अलावा अन्य पदाधिकारी बरात के साथ चल रहे थे।