इंदौरा से पराल चलने वाली हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की नई बस को रवाना किया।

0
1113

इंदौरा 17 नवम्बर (गगन ) सोमवार को संगठनात्मक जिला नूरपुर के कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानियां व पूर्व प्रदेश युंका अध्यक्ष मनमोहन सिंह कटोच ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित संयुक्त रूप से हरी झण्डी देकर इंदौरा से पराल चलने वाली हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की नई बस को रवाना किया। गौरतलब हे कि परिवहन मंत्री जी. एस. बाली ने इंदौरा क्षेत्र में अपने पूर्व दौरे के दौरान स्थानीय जनता की पुरजोर मांग पर इंदौरा के मण्ड क्षेत्र के पराल गांव तक बस सुविधा देने का वादा किया था जिसे अमली जामा पहनाते हुए इसी मांग को पूरा करते हुए आज इंदौरा से पराल तक बस सेवा का शुभारम्भ किया गया। जिला अध्यक्ष कर्ण पठानिया व डी. एम. विजय सिपहिया ने बताया की यह बस बडुखर से चलकर इंदौरा पराल होती हुई हाजीपुर तक का सफर तय करेगी। इस अवसर पर उनके साथ आरएम आर के जरियाल सहित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच, पूर्व कॉंग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर,  शेखुपुर पँचायत प्रधान सुधीर पठानिया, सुधीर कटोच, पूर्व प्रधान लाला गुलशन लाल, प्रताप सिंह, दीपक रिंकू, ओंकार कटोच, ध्रुब कटोच, विजय कुमार, शारद कटोच, मोंटू, पप्पी, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कर्ण पठानिया ने कहा कांग्रेस ने एकजुट होकर जनता की परेशानियों को दूर किया हे और इसी तरह अन्य घोषित रूटों पर भी अति शीघ्र नई बसों की भी रवानगी क्रमवार कर दी जायेगी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी विजय सपहिया ने जानकारी देते हुए बताया की ये नई बस सुबह बडुखर से 9 बजे चलेगी और इंदौरा पराल होकर हाजीपुर जायेगी  और इसी वीच लोगो की सुविधा को देखते हुए अगर जरूरी हुआ तो बस की समय सारणी पर भी विचार किया जायेगा।