इस बार का दशहरा पर्व होगा इतिहासिक : मंत्री अनिल जोशी

0
1207

अमृतसर नॉर्थ दशहरा कमेटी की और से दशहरा स्थल पर हुआ भूमि पूजन |

अमृतसर 21 सितंबर(धर्मवीर गिल लाली)दशहरा कमेटी अमृतसर नार्थ की ओर से 22 अक्तूबर को आयोजित होने जा रहे हैँ दशहरा पर्व की तैयारियोँ से पहले दशहरा स्थल पर कमेटी की और से भूमि पूजन किया गया | इस पूजा मेँ पंजाब के स्थानीय निकाय चिकित्सा शिक्षा एवँ अनुसंधान मंत्री और दशहरा कमेटी अमृतसर नॉर्थ के सरपरस्त श्री अनिल जोशी मुख्य रुप से हाजिर थे | इस दौरान दशहरा स्थल पर दशहरा पर्व के कार्यक्रम की तैयारियाँ शुरु करने से पहले भूमि पूजन किया गया और भगवान के चरणोँ मेँ इस कार्यक्रम के सफल होने की प्रार्थना की गई |

श्री जोशी ने बताया कि इस बार दशहरा कार्यक्रम मेँ 125 फुट ऊंचे पुतले लगाए जाएंगे, लोगोँ के बैठने के लिए 15 हज़ार कुर्सिओं की व्यवस्था की जाएगी, कार्यक्रम मेँ आने वाले लोगोँ पर विशेष विमान से फूलोँ की वर्षा की जाएगी, बच्चोँ के लिए झूले, झाकीयां, स्टेज शो, वेले पार्किंग आदि की व्यवस्था की जाएगी | श्री जोशी ने बताया कि हर काम करने से पहले भगवान के चरणोँ मेँ प्रार्थना की जाती है और आज इसी संदर्भ मेँ ही दशहरा पर्व को सफल बनाने के लिए भगवान के चरणोँ मेँ प्रार्थना की गई और द्शहरा स्थल की तैयारियाँ से पहले दशहरा स्थल पर भूमि पूजन किया गया |

इस मौके पर श्री राजेश मित्तल, प्रवीण सुनेजा, अनिल मेहरा, कमल डालमिया, रवि मोदी, संदीप खोसला, संजीव शिंगारी, अजय मेहरा, पारस जोशी, अमन एरी, विजे शर्मा, अविनाश शर्मा, राकेश बीर, जगदीश मल्होत्रा, समीर शर्मा, अनिरुद्ध मेहरा, भत खुल्लर, संजय मेहरा, रोहित अरोड़ा, सुभाष अरोड़ा, अनुज भंडारी आदि उपस्थित थे |