इस बार दशहरा समागम मेँ केंद्रीय सूचना एवँ प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर होंगे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल |

0
1148

अमृतसर 28 सितंबर(धर्मवीर गिल लाली)  दशहरा कमेटी अमृतसर नॉर्थ की जनरल बॉडी की मीटिंग स्थानीय निकाय मंत्री पंजाब श्री अनिल जोशी की अगवाई मेँ हुई | इस दौरान दशहरा कमेटी अमृतसर नॉर्थ के समूह मेम्बर बैठक मेँ मौजूद थे | बैठक मेँ श्री जोशी ने बताया कि यह बहुत गर्व की बात है कि इस बार 22 अक्टूबर को होने जा रहे हैँ दशहरा समागम मेँ भारत के केंद्रीय सूचना एवँ प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठोर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे | श्री राठौर 2004 मेँ हुए ओलंपिक खेलो मेँ भारत के लिए सिल्वर मैडल जीत कर देश का नाम रोशन कर चुके है |  बैठक मेँ कमेटी मेंबरों की दशहरा समागम मेँ होने वाली विभिन्न गतिविधियोँ के संबंध मेँ उनकी डिउटी लगाई और उंहेँ उनकी जिम्मेदारी के बारे मेँ समझाया गया | इस मौके पर श्री जोशी ने कहा कि इस बार होने वाला दशहरा पर्व पिछले दोनोँ समागमों से विशाल होगा और यह एक इतिहासिक समागम होगा | इस बार 15 हज़ार लोगोँ के बैठने के लिए कुर्सियोँ का इंतजाम, खाने पीने के लिए फ़ूड स्ट्रीट, बच्चोँ के लिए झूले, झाकीयां, जहाज द्वारा फूलोँ की वर्षा और इस विमान पर जय श्री राम और हनुमान जी की फोटो बना हुआ बैनर जो की विशेष और पर अमेरिका से तैयार होकर आया है पूरे शहर मेँ चक्कर लगाकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ गा | श्री जोशी ने बताया कि इस बार अमृतसर के साथ ही दूर दूर के शहरोँ और प्रदेश से दर्शक तो आएंगे ही इसके साथ ही लाहौर से विशेष रुप से दर्शक इस कार्यक्रम को देखने के लिए समागम मेँ आ रहे है | श्री जोशी ने लोगोँ से अपील की कि वह बढ़ चढ़कर इस समागम मेँ आकर इस समागम का आनंद माने और इस समागम की शोभा बढ़ाएँ | श्री जोशी ने कहा कि जिन बच्चोँ ने जिंदगी भर इस दशहरा समागम नहीँ देखा है वह यहाँ पर आकर यह दशहरा समागम और दशहरा का मेला देखते हैँ और ख़ास तौर से सिवल लाइन के लोग इस समागम में बढ़ चढ़कर भाग लेते है और इसका आनंद मानते है |  श्री जोशी ने कहा कि पिछली दो बार के दशहरा समागमो में भाग लेकर लोगोँ ने इस आयोजन की अति प्रशंसा की थी और इसी कारण उनमेँ इस बार दशहरा समागम मेँ भाग लेने के लिए भारी उत्साह है |  बैठक मेँ श्री राजेश मित्तल, श्री प्रवीण सोनेजा, कमल डालमिया, अनिल मेहरा, लाटी शाह, अमन ऐरी, संदीप खोसला, अनुज सिक्का, रोहित अरोड़ा, पंकज मेहरा, अविनाश शर्मा, अजय मेहरा, डॉ सुभाष पप्पू, राजा जोशी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, रवी मोदी, कमल शर्मा, सुरेंद्र सिंह ओबरॉय, मिकी हांडा, कपिल शर्मा, मानव तनेजा, राकेश भारद्वाज, अयोदया जोशी आदि हाजिर थे |