ऐतिहासिक शिव मन्दिर काठगढ़ की सभागार में भाजपा मण्डल इंदौरा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय परशिक्षण महा अभियान रविवार को हुआ शुरू

0
1320

इंदौरा 11 अक्टूबर (गगन) इन्दौरा विस क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मन्दिर काठगढ़ की सभागार में भाजपा मण्डल इंदौरा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय परशिक्षण महा अभियान रविवार को शुरू हुआ, जिसके शुभारम्भ पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ राजीव भरद्वाज ने बतौर संयोजक के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर भाजपा इन्दौरा मण्डल के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने संयोजक का बड़े जोर शोर के साथ स्वागत किया। इस प्रशिक्षण केंद्र में संयोजक के रूप में आए राजीव भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास व विकास शीर्षक पर उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ही सर्वोपरि है इसमें कोई व्यक्ति विशेष नहीं है जो पार्टी और लोगों के हितों के लिए कार्य करेगा वही व्यक्ति ऊंचाई पर पहुंचेगा और इस कार्यशाला के दौरान चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा राष्ट्र को सुदृढ़ और खुशहाल बनाने के लिए आरएसएस की अहम भूमिका रही है और भाजपा के पिछले इतिहास और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और कार्यशाली पर रौशनी डालते हुए कहा की इनकी बदौलत और प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़िया कार्यशाली और देश के और गरीब वर्ग के हितों के लिए अपनाई गयी नीतियों की वजह से आज भारतवर्ष पूरी दुनिया में एक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आ रहा है।यह देन सिर्फ भाजपा पार्टी की है।
इस अवसर पर भाजपा के पंचायती राज के महा मंत्री राजेश ठाकुर ने बताया की भाजपा पार्टी में लोगो को साथ जोड़ने का कार्य पंचायत सत्र पर किया जा रहा है और आने वाले पंचायत चुनावो में अभी से ही पूरी निष्ठां के साथ कार्य कर बड़े सत्र पर भाजपा को विजय दिलाएंगे ।
वहीं दूसरे सत्र पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अधिवक्ता हिमांशु मिश्रा ने पंचायती चुनावों और प्रबंधन के टिप्स दिए जबकि डॉ संजय सिंह और पूर्व सांसद कृपाल परमार ने भाजपा के संघ परिवार व आगामी समय में देश में आने वाली चुनौतियों के बारे सजग कराया।इस अवसर पर घनश्याम ठाकुर भाजपा नेत्री रीता धीमान, अर्जुन सिंह, जिला परिषद अश्वनी कटोच, देव राज, डॉ रूप लाल, रंजीत सिंह, आदर्श शर्मा, पठानिया मोती लाल जोशी अश्वनी शर्मा कुलदीप शर्मा उर्फ कीपा,मुरीद हुसैन, बलबीर सिंह, रजिंद्र विजय, संघ के मीडिया प्रभारी कुलदर्शन राणा उपस्थित रहे।कुलदर्शन राणा मीडिया प्रभारी ने कहा की अभ्यास सत्र के आखिरी सत्र में विनोद महाजन प्रभारीऔर जगदेव सिंह पठानिया वाइस चेयर मैने जिला परिषद कल समापन अभ्यास शिविर में कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे।