ओड इवन फार्मूले पर जागरूकता अभियान साबित हुआ फ्लॉप शो ,,

0
1520

दिल्ली 31 दिसंबर (दीपक दहिया ) ओड इवन फार्मूले पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चालये गए जागरूकता अभाियन का दिल्ली में कोई असर नहीं दिखाई पड़ा ….. गांधीगिरी द्वारा लोगो को समझने के लिए तैयार की गई सिविल डिफेन्स वोलियेंटर और ट्रेफिक पुलिस की साझा टीमें सड़को से मिली नदारद ..सड़क पर चल रहे लोगो को नही दिखा जागरूक अभियान का असर , विभागों में नही दिखा आपसी तालमेल । …
यह रोहिणी इलाके का व्यस्तम दीपाली चौक और प्रीतम पूरा इलाके का प्रेम बाड़ी पुल का चोराहा .जिसे आज सरकार ने ओड इवन फार्मूले के लिए चलाये जा रहे विशष जकरुक अभियान के लिए चुना था मगर दोनों स्थानो पर जागरूक अभाियन पूरी तरह फोलोप नज़र आया जो इक्का दुक्का वोलियेंटर आज सड़क पर उतरे भी तो वो भी लोगों को जागरूक करने की बजाय ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक चलवाते नजर आये। और ट्रैफिक पुलिस भी रोजमर्रा की तरह अपने चालान पुरे करते हुए नजर आई। सुबह जागरूकता अभियान का समय पूरा होने तक भी सिविल डिफेंस के वालिन्टयर अपनी टीम और ट्रेफिक पुलिस का इन्तजार ही करते रहे। जब हमारी टीम ने सड़क से गुजर रहे लोगों से इस अभियान के बारे में पूछा तो उनका जवाब इस अभियान के फुस्स होने का सबूत देने के लिए काफी था। आम जनता ने हमारी टीम को बताया की उन्हें स्टाफ तो नजर आया मगर किसी ने भी किसी तरह की जागरूकता साझा करने से इंकार किया। कई कई किलोमीटर के सफर में भी कहीं भी ऐसा कोई प्रयास नजर नही आया जिससे इस अभियान को सफल माना जाये। दिल्ली सरकार द्वारा पूरा जोर लगाये जाने पर भी फ्लॉप हुए इस जागरूकता अभियान में लगाये गए विभिन्न विभागों में तालमेल की कमी साफतौर पर नजर आई। कल नए साल से जब ये फार्मूला लागू होगा तो सड़को पर नजारा कुछ अलग ही दिखेगा। अगर तब भी विभाग ऐसे ही अपनी ढपली अपना राग गाते हुए नजर आये तो हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती हुई नजर आएगी।