कन्नौज में थमा नही बबाल पुलिस ने भाजपा नेता को कर लिया तमंचे सहित गिरफ्तार

0
1287

कन्नौज 23 अक्टूबर पुलिस के काफी प्रयास करने के बाबजूद आज दूसरे दिन भी बबाल नही थमा। पुलिस ने बीती रात एक उपद्रवी व भाजपा नेता को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिमपल यादव के संसदीय क्षेत्र के कन्नौज नगर के प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके बाबजूद हालात बेकाबू है। उपद्रवी सुबह से ही हिंसा पर उतारू हो गये। मकरंद नगर की कई दुकानों में तोड़ फोड़ कर कीमती सामान भी लूट लिया गया, अनेकों वाहन क्षतिग्रस्त किये गये।

अराजकतत्वों ने गोली से घायल अपूर्व गुप्ता के मर जाने की झूठी खबर उड़ाकर आग में घी डालने का काम किया है। बीती रात पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश में कई स्थानों पर छापे मारे। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बारे में मीडिया को कोई जानकारी नही दी जा रही है। पुलिस ने बीती रात भाजपा के सदर विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी विक्रम त्रिपाठी पूर्व नगर अध्यक्ष को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्वाल मैदान में रखी गई शोभा यात्रा की झांकियों को फिलहाल हटवा दिया है।

बीती रात गुस्साये लोग शोभा यात्रा रोक कर धरने पर बैठ गये। एसडीएम ने जब इन लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होने एसडीएम का ही घेराव कर उनके वाहन पर पथराव किया। कन्नौज भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने बताया कि पुलिस ने सदर विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी विक्रम त्रिपाठी को गिरफ्तार कर तमंचा लगाया है।

मोहल्ला मीर वैश्य निवासी इत्र व्यवसायी विक्रम त्रिपाठी काफी सीधे स्वभाव के है। वह कोई भी शस्त्र अपने पास नही रख सकते। घटना की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दे दी है। श्री राजपूत ने बताया कि वह स्वंय ब्लाक उर्मदा के बार्ड नम्बर 25 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ Bरहे है और चुनाव प्रचार. में व्यस्त है