करोड़ा मंडल ने सुभाष हजवाना के जिला अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

0
1251
 कैथल 30 दिसम्बर (राजकुमार अग्रवाल) भारतीय जनता पार्टी करोड़ा मंडल की एक बैठक आज गांव भाणा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तेलू राम ढुल ने की। बैठक में सुभाष हजवाना को भाजपा पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाने पर खुशी जाहीर की गई। पार्टी कार्यक्रताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट का धन्यवाद करते हुए कहा कि सुभाष हजवाना एक ईमानदार छवी के व्यक्ति है। जिले की भाग दौड़ अब उनके हाथों में आ जाने पार्टी का गौरव जोकि पहले ही आसमान की ऊंचाईयों को छू रहा है वह अब दोगुना हो जाएगा। सुभाषा हजवाना के जिला प्रधान बनने पर जितनी खुशी पूरे जिले में है इससे ज्यादा खुशी जिले के युवा वर्ग में है। क्योंकि हजवाना युवा वर्ग की आन बान और शान है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी की नितियों और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सफल राजनिति के चलते आमजन पार्टी से जुड़ रहा है और अपना हक भाजपा पार्टी में सुरक्षित समझता है। लेकिन खुशी की बात ये है कि जिला प्रधान बनने के बाद अब जिला के युवा वर्ग भी पार्टी से भारी मात्रा में जुड़ रहा है। जिससे पार्टी की जड़े और भी मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि सुभाष हजवाना पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे इस बात का सबको पता है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रणधीर शर्मा भाणा, सज्जन ङ्क्षसह ढुल, संजीव अत्री, सरदार बूटा ङ्क्षसह, जोगा ङ्क्षसह, सुभाष रोहिला, हसन पाई, बलजीत ढुल, राजेश, कृष्ण, सुभाष गर्ग डीग के साथ सैकड़ों की सख्यां में कार्यकर्ता मौजूद रहे।