कस्बे का नाम रोशन करने वाले गायक  पिंकू गुर्जर ढांड को किया सम्मानित, 

0
1583
 
पिंकू कई एलबम बनाकर बिखर रहा है अपनी आवाज का जादू 
कैथल 21 अक्टूबर (कृष्ण प्रजापति ) : ढांड कस्बे में कुरुक्षेत्र रोड पर स्थित भाजपा युवा मोर्चा कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ढांड मंडल अध्यक्ष रामलाल चौधरी ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से युवा गायक पिंकु गुर्जर ढांड को गायकी के क्षेत्र में कस्बे का देश व प्रदेश में नाम रोशन करने पर फूलों की माला डाकलर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामलाल चौधरी ने कहा कि पिंकू ढांड बहुत अच्छे गायक है, जिसकी हरियाणा के टॉप सिंगरों में गिनती होती हैं। पहली एलबम धाकड़ छौरे हरियाणा के काफी धूम मचाई थी और इसके बाद गऊ की पुकार एलबम आई जो पूरे देश में चर्चित रही। जिसके लिए पिंकु को कई जगहों पर सम्मानित किया गया। चौधरी ने कहा कि पिंकु ने कस्बे के साथ गुर्जर समाज का नाम रोशन किया है, जिस पर पूरे समाज को गर्व है। इस मौके पर गायक पिंकू ढांड ने अपनी आने वाली नई एलबम औफर का गीत भी सुनाया, जिसकी सबने प्रशंसा की। उसने कहा कि नई एलबल की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही बाजार में आने वाली है। इसमें उसके साथ आनू कादियान ने भी गीत गाया है। इस मौके पर सुख गुर्जर, सत्यवान कसाना, मोनू गुर्जर, सुखा, विनय गुर्जर, विकास कसाना, सोनू कसाना, हंसराज प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, कुलदीप कसाना, मनीष छोक्कर, सुरेश, सोनू, सोनू कसाना, कुली गुर्जर, प्रमोद शर्मा, बलदेव गोरसी, योगेश शर्मा, जयभगवान, प्रदीप नंदू शर्मा, सुरेशपाल, अमन जडौला आदि युवा मौजूद थे।