कांग्रेस तो खत्म हो चुकी : सतपाल महाराज

0
1213

Posted By Sagar Chanana

विकास के लिए जरूरी है बिहार में भाजपा की सरकार – सतपाल महाराज

images

पूवॆ केन्द्रीय मंत्री एवं सदस्य भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सतपाल महाराज ने आज एक बयान में कहा कि वह बिहार में सघन चुनाव प्रचार कर रहे हैं पहले चरण के मतदान के लिए ४७ विधान सभाओं में वह प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अमित शाह जी से आज सवेरे उनकी मुलाकात पटना स्थित होटल मौर्या में हुई जिसमें विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद श्री भूपेन्द्र यादव से भी उनकी मुलाकात हुई।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री महाराज ने आगे बताया कि सुशासन व विकास के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। मोदी जी ने भी जो १ लाख २७ हजार करोड का पैकेज बिहार को दिया है वह भाजपा की सरकार द्वारा ही निश्चित तौर पर सही विकास के लिए लगेगा। बिहार की जनता को तय करना है कि वे जंगलराज चाहते हैं या सुशासन।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस तो खत्म हो चुकी है। जिस प्रकार दिल्ली में उसका वोट बैंक शिफट हो गया उसी प्रकार बिहार में भी होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी का काम देखकर जनता भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और वह सत्ता की कमान भाजपा को ही देगी।