किसानों की आत्महत्या के लिये कौन हैं दोषी: कुणाल

0
1375

ग्वालियर।१४ अक्टूबर [सीएन आई] कांग्रेस के प्रदेष अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने दतिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि प्रदेष में लगातार किसान आत्महत्या कर रहा है। बीते 3 सालों से किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। और प्रदेष सरकार राहत के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में किसान आत्महत्या के लिये मजबूर हैं, इसके लिये कौन जिम्मेदार है ? उन्होंने जल्दी ही किसानों के सभी प्रकार के ऋण चाहे बैंक या साहूकारी या विद्युत बिल के हों को माफ करने की मांग की। और कहा कि प्रदेष सरकार विकास के दावे कर रही है, लेकिन प्रदेष में प्रत्येक व्यक्ति पर ऋण का बोझ लगातार बढ़ रहा है। सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है। अगर प्रदेष का विकास हुआ है तो किसान आत्महत्या के लिए मजबूर क्यों हैं। जिला उपाध्यक्ष मुरारीलाल गुप्ता ने आरोप लगाये। इससे पूर्व माँ पीताम्बरा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
व्यापम घोटाला नहीं नौजवानों की योग्यताओं का दहन – भांडेर में प्रदेष अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने कहा कि दतिया जिले को आज तक सूखा ग्रस्त घोषित नहीं किया गया, जबकि यहां का किसान बर्बाद है। पाकिस्तान गोले दाग रहा है और मोदी जी मुंह से गोले दाग रहे हैं। प्रदेष अध्यक्ष ने कहा कि आज संसद बंद हैं, विधानसभा बंद है, नौजवानों का धंधा बंद हैं, किसान का हल बंद है, मजदूर के औजार बंद हैं, अगर कुछ चल रहा है तो बस मोदी और षिवराज की जवान और मुख्यमंत्री निवास में नोट गिनने की मषीन। युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भांडेर प्रियंका रामू गुर्जर द्वारा आयोजित किसान एवं युवा जाग्रत रेली को संबोधित करते हुये उक्त बात कही। अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक घनष्याम सिंह ने कहा कि यह सरकार भ्रष्ट अधिकारियों और चाटूकारों की है। अब इन्हें सबक सिखाने का समय आ गया। युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष अनुरूद्ध सिंह ने किसानों की लड़ाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने का युवाओं से आव्हान किया। पूर्व मंत्री केषरी चौधरी, नाहर सिंह यादव, मुरारीलाल गुप्ता, अन्नू भारती, अषोक दांगी बगदा, जितेन्द्र सिंह पठारी, राकेष पटेल, पवन यादव, मानवेन्द्र यादव, मौनू गुर्जर, अनूप गुर्जर, नरेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया। आभार रामू गुर्जर ने किया। रेली तहसील पहुंचकर महामहीम राज्यपाल के नाम तहसीलदार श्रीमती लीला जैन को ज्ञापन दिया। वहां 1 घंटे इंतजार करने पर ज्ञापन लेने पर जमकर नारेबाजी हुईkc