किसान हितैषी नहीं हैं कांग्रेस: लालसिंह आर्य।

0
1069

ग्वालियर। १६ अक्टूबर [सीएनआई ]सामान्य प्रषासन राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने गोहद में पत्रकारों को चर्चा करते हुये कहा कि कांग्रेस धरना प्रदर्षन कर सरकार पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कारण ही किसानों को धान के लिये गोहद क्षेत्र में पानी मिल रहा है। क्योंकि दो वर्षों से गोहद क्षेत्र में पानी की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा किसानों को सरकार ने एडवांस में खाद का स्टॉक दे दिया है। म.प्र. में कुछ तहसीलें ही सूखाग्रस्त हुई हैं। मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि मौ क्षेत्र में वाटर लेविल मापने हेतु टीम बुलाकर वाटर लेविल की समीक्षा की जायेगी। गोहद विधायक एवं मंत्री लाल सिंह आर्य ने अपने नगर व क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य की भी जानकारी दी। lalsinh aary minister mp