कोर्ट के आदेश पर महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज

0
1177

कन्नौज इंदरगढ़  23 अक्टूबर ( सुरजीत सिंह कुशवाहा)पट्टी गांव निवासी युवती ने बताया कि बीते 6 सितंबर को कानपुर देहात के थाना बिल्हौर क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी मनोज कुमार उसके घर पर आया था। रिश्तेदार होने के कारण मनोज के लिए युवती चाय बनाकर ले आई। चाय आने पर मनोज ने उससे पीने के लिए पानी मांगा। इसी बीच मनोज ने उसकी चाय में नशीली दवा मिला दी। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी मनोज ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। होश आने पर वस्त्रहीन हालत में थी।घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला टाल दिया। इससे न्यायालय में जाकर न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामला संदिग्ध है तथा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।