क्रिश फास्ट फूड द्वारा परोसे मंचूरियन में निकला कॉकरोच, मचा हड़कंप तबियत हुए खराब , टैगोर हस्पताल ने इलाज करने से किया इन्कार,

0
1391
Exif_JPEG_420

जालन्धर 28 अक्टूबर (राजीव धामी): 120 फूटी रोड पर शेर सिंह कॉलोनी की मैन मार्किट में स्थित क्रिश फास्ट फूड में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ युवकों ने मंचूरियन खाने का आर्डर किया दर्शन सिंह के मुतक़बिक जो मंचूरियन उन्हें क्रिश फास्ट फूड वालो ने परोसे उसमे से कॉकरोच निकला और दर्शन सिंह के मुताबिक कॉकरोच वाले मंचूरियन खाने से उनकी तबियत फ़ास्ट फ़ूड की दुकान पर खराब हो गई और दर्शन सिंह ने बताया कि फास्ट फूड के मालिक ने उन्हें पहले इलाज के लिए टैगोर हस्पताल ले कर गए जब वह गए तो उन्होंने उनका इलाज करने से मना कर दिया और जालन्धर के सिविल हस्पताल में रेफर कर उन्हें वहाँ भेज दिया। जहाँ उनका इलाज किया गया।
पीड़ित दर्शन सिंह के मुताबिक सिविल में इलाज करने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ सम्बधित थाना बस्ती बावा खेल में कृष फास्ट फूड के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है और आगे की कार्यवाही का इंतज़ार है।
वही इस मामले में थाना बावा खेल के एएसआई ने बताया कि उनको कृष फास्ट फूड के खिलाफ दर्शन सिंह ने लिखित शिकायत दी है जिसकी जाँच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।