क्रिसमिस दिवस पर न केवल ईसाई धर्म के लोग, बल्कि सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा ले रहे हैं।

0
1321

लुधियाना 25 दिसम्बर (इन्द्रप्रीत सिंह )। भारत में अनेको सुमदाय के लोग क्रिसमिस का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मानते है लुधियाना शहर में भी रात भर गिरजाघरों में चली प्रार्थनाओं के बाद सुबह क्रिसमस की धूम पुरे देश भर में देखने को मिली।हमारे सवाददाता ने शहर के विभिन्य भागो का दोरा करते हुए की गई एकत्रित जानकारी के अनुसार हर जगह सेंटा क्‍लॉज ढेर सारे तोहफे देते दिखाई दे रहे हैं। इस त्‍योहार पर न केवल ईसाई धर्म के लोग, बल्कि सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा ले रहे हैं। देश भर के गिरजा घर  के साथ साथ अनेके होटल माल व् अन्य ब्यापारिक स्थान 24 दिसंबर की रात से ही रौशनी में नहा रहे हैं। हर जगह भगवान ईसा मसीह की पूजा की जा रही है। प्रार्थनाओं का दौर कल शाम को शुरू हुआ, जिसमें लाखों लोग कैंडल लेकर चर्च पहुंचे। प्रार्थना के बाद रात को गिरजा घरों के घंटों की गूंज आस-पास के इलाकों तक सुनाई दी। बच्चे इसी उम्‍मीद में कि रात को सेंटा आये होंगे और उनके लिये कुछ तोहफे रख गये होंगे। इस त्‍योहार पर सबसे ज्‍यादा खुश होते हैं तो वो हैं बच्‍चे। कारण चॉकलेट, टॉफी, गिफ्ट, क्रिसमस ट्री में आकर्षक वस्‍तुएं, जिन्‍हें देख हर किसी का मन उतावला हो उठता है। बच्‍चों के लिये सेंटा एक फरिश्‍ते के लिये होते हैं, जो उनकी हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। बेंगलूरु की जेना पॉल ने बताया कि रात को उनके बच्‍चों ने अपने बेडरूम को पूरी तरह चमका दिया, इस उम्‍मीद में कि सेंटा आयेंगे। सुबह उठकर जब सीक्रेट सेंटा द्वारा दिये गये तोहफे देखकर बच्‍चे खुशी से झूम उठे। देश भर में हर बेकरी में आज आपको एक न एक आकर्षक केक जरूर मिलेगा। कई जगह 10 से 20 फुट ऊंचे केक बनाये गये हैं। हर साल की तरह इस साल भी गोवा में क्रिसमस की धूम है, गोवा के सभी होटल खचाखच भरे हुए हैं।

203cf2aa-3ef1-4315-852d-e977e1d39f6da504e646-508e-40bd-a8c9-11385acbbeee61921fc3-522e-4abc-af6d-013379cae111