गडरिया गिरोह शिवपुरी में फिर जिन्दा हो उठा , एक दस्यु सुंदरी भी

0
1536
ग्वालियर१६दिसम्बर [सीएनआई ब्यूरो] दहशत का दूसरा नाम रहे गडरिया गिरोह को पुलिस रिकॉर्ड में ख़त्म हुए 10 साल हो गए लेकिन गिरोह अब भी जिन्दा है और वारदातें  है.
कोलारस के ग्राम खैरोना के तालाब के पास से  एक डकैत गिरोह ने जंगल में भेड़े चरा रहे एक चारवाहे का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने इसे गुमशुदगी मानते हुए मामला दर्ज किया था लेकिन इस गुमशुदगी काण्डं में एक नया मोड़ जब आया। जब अपहृत के भाई के मोबाईल पर डकैतो का फिरौती के लिए कॉल आया।
बताया गया है कि राजस्थान के नागौर जिले में रहने वाले सीतारात उम्र 40 वर्ष पुत्र कोड़ा राम जाट अपने चचेर भाई राम अवतार सहित कुछ अन्य लोगो के साथ कोलारस के ग्राम खैरोना के जंगलो में भेड़े चरा रहा था।
यह सभी चारवाहे  खैरोना के जंगल में तालाब के पास 6 हथियार बंद डकैत गिरोह आ धमका और सीताराम का अपहरण करके ले गया। प्रत्यदर्शी रामअवतार का कहना है कि गिरोह में 6 सदस्य थे। जिसमें एक महिला डकैत भी बताई जा रही है।
गिरोह का सरदार गडरियां गिरोह का पूर्व सदस्य चंदन सिंह गड़रिया बताया जा रहा है। जानकारी आ रही है कि आज डकैत गिरोह ने रामअवतार के मोबाईल फोन पर अपहृत की रिहाई के बदले 6 लाख रूपए की फिरौती मांगी है। daku gadriya olddaku