गांव सिसला में धूमधाम से मनाई गई डॉ मंगल सैन जयंती

0
1390

कैथल, 28 अक्टूबर (कृष्ण प्रजापति): आज गांव सिसला में डॉ. मंगल सैन जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। डॉ.मंगल सैन के बारे में जानकारी देते हुए ओबीसी मोर्चे के राजौंद मण्डल अध्यक्ष सुशील पांचाल ने बताया कि डॉ मंगल सेन देश के उपमुख्यमंत्री व रोहतक से सात बार विधायक रह चुके है। इसके साथ साथ वे हरियाणा बीजेपी के प्रेरणा स्त्रोत भी रहे है। उनका जन्म 1927 में हुआ था और 1990 में इनका देहांत हुआ था। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुशील पांचाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की ऐसी पार्टी है जो सभी महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथियों को बहुत आदर-सत्कार के साथ मना रही है जबकि इससे पहले की सरकारों ने व पार्टियों ने महापुरुषों के जीवन पर ना तो कोई जयंती का आयोजन किया गया ना ही किसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का जन जन तक प्रचार-प्रसार करने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में दिन-प्रतिदिन प्रदेश और देश की जनता भाजपा पार्टी से जुड़ रहे हैं और आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी क्योंकि अब तक के 3 साल के कार्यकाल से पूरे प्रदेश और देश में सभी लोग खुश हैं। सभी वर्गों का कल्याण भारतीय जनता पार्टी कर रही है सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फैसले ले रहे हैं। जन हित में फैसले लेने के कारण पार्टी अब तक की देश की सबसे लोकप्रिय पार्टी साबित हुई है। इस मौके पर उनके साथ बीजेपी शिव कुमार सिसला, कृष्ण सरपंच, संजय सिसला, बिनी प्रजापति, विक्की,सुरेंदर और बीजेपी के काफी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।