गुरू बिना उन्नति संभव नहीं: सोनी।

0
1161

ग्वालियर।14 अगस्त (सी.एन.आई. ब्यूरो) डबरा शहर के ठाकुर बाबा रोड़ स्थित बालाजी स्कूल में संस्कार भारती की ओर से गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संस्कार भारती के अध्यक्ष श्याम सोनी ने भगवान नटराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन की उन्नति के लिए गुरू का होना बहुत जरूरी होता है। उनके बिना उन्नति संभव नहीं है। वे अंधकार से उजाले की ओर ले जाते हैं। हमें अपने गुरूओं का हमेषा सम्मान करते रहना चाहिये।
उपाध्यक्ष द्वारिका हुकवानी ने कहा कि संस्कार भारती के कार्यों से सभी को सम्मान मिलता है। साथ ही संस्कारी भारती अपनी भारतीय संस्कृति को विलुप्त होने से भी बचा रही है। स्कूल के षिक्षकों को शाॅल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भरतसिंह, अर्चना बंसल, स्कूल चेयरमेंन पवन कुचिया, मनीष, प्राचार्य जाह्नवी थवानी, मधु गुप्ता आदि मौजूद थे।