चेम्बर चुनाव विवाद, दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप।

0
1192

ग्वालियर। २७अक्तुबर [सीएनआई] चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में मतगणना के दौरान विवाद, उपद्रव, गोलीबारी होने पर इन्दरगंज थाने में प्रकरण दर्ज कराये गये हैं। वहीं दोनों पक्ष मीडिया को बुलाकर दूसरे को दोषी बता रहे हैं। स्वयं को पाकसाफ बता रहे हैं। व्हाइट हाउस की ओर से चन्द्रमोहन नागौरी ने कहा कि चेम्बर में हुये झगड़े के लिये क्रियेटिव हाउस जिम्मेदार है। बाहर के लोगों को बुलाकर नियोजित ढंग से झगड़ा कराया गया। गलत लोगों को बाहर करने की भूपेन्द्र जैन ने मांग की। तो झगड़ा शुरू कर दिया गया। प्रवीण अग्रवाल और अरविन्द अग्रवाल ने कहा कि उनकी टीम जीत रही थी। कि अचानक दूसरे पक्ष ने झगड़ा शुरू कर दिया और 307 जैसी संगीन धारा में अरविंद अग्रवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया है, जो गलत है। दूसरे पक्ष क्रियेटिव हाउस के विष्णु गर्ग ने कहा कि लोग उन्हें नहीं बचाते तो उनकी जान जा सकती थी। यष गोयल के साथ मारपीट की गई। गिर्राज गोयल, सुरेष बंसल, जगदीष मित्तल, विजय गोयल ने भी अपनी बात रखी। उधर चुनाव के निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाष अग्रवाल बिरला अस्पताल में पसलियों में चोट आने से भर्ती हैं।
भूपेन्द्र जैन ने यष गोयल व अन्य के खिलाफ मारपीट और धमकी का प्रकरण विभिन्न धाराओं में दर्ज कराया है। वहीं यष गोयल ने भूपेन्द्र जैन, राजू सेठ, हर्ष सेठ, अनिल गांधी के खिलाफ मारपीट और 326, 394, 147 तथा मयंक गर्ग ने भूपेन्द्र जैन, पारस जैन, अरविंद अग्रवाल, राजेन्द्र सेठ, अनिल गांधी के खिलाफ धारा 307, अर्पण राउत ने नरेन्द्र गुप्ता, सोनू यादव, हितेन्द्र यादव के खिलाफ 294, 394, 506वीं, 323 आदि, पारस जैन ने विष्णु गर्ग, मयंक गर्ग, हेमंत गुप्ता व अन्य के खिलाफ 392, 294 के तहत, अनिल गांधी ने तरूण गोयल व अन्य के खिलाफ 294, 506, महेन्द्र गुप्ता ने अर्पण राउत, मोहित जाट, दीपक अग्रवाल व तीन अन्य के खिलाफ 294, 323, 392, 1113, 506 के तहत, अतुल सिंघल ने चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 11,13 व ओमप्रकाष अग्रवाल ने 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 294, 323 के तहत मामले दर्ज कराये हैं। दोनों ओर से तनाव बना हुआ है।chembar chunav vivad