छुटपुट बारदात के बीच हुआ 76 प्रतिशत मतदान

0
1384

0 सुबह से ही लग गईं थी लंबी-लंबी लाइनें
0 महिलाओं ने भी दिखाई अपनी ताकत
0 105 वर्ष की वृद्धा ने भी किया मतदान
फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान कर आदी आवादी ने अपने मताधिकार के अधिकार निर्वाहन किया। सुबह साढ़े 6 बजे से ही महिला पुरूर्षों की लाइनें लगना आरंभ हो गई थीं। मतदान प्रात 7 बजे से आरंभ होकर सांय साढ़े बजे तक चला। ब्लाक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव में महिला एवं पुरूर्षों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मतदान किया।
शिकोहाबाद व मदनपुर ब्लाक में अपना प्रधान चुनने के लिए ग्रामीण मतदाता बुधवार को पूरे तरह से उत्साहित दिखे। सुबह 7 बजे तक विभिन्न बूथों पर वोट डालने वालो की लाइनें लग गई थीं। पुरूर्षों के साथ-साथ महिलाओं ने भी पूरी उत्साहिता दिखाई दिया। हर कोई सबसे पहले मतदान करना चाहता था। इस बजह से ब्लाक में शुरू के दो घंटो का मतदान फीसद 17 फीसदी पहुंच गया। सुबह साढ़े 7 बजे ठा. तारा सिंह इंटर कालेज में बनें बूथ संख्या 192 पर 678 में से 40 तथा बूथ संख्या 191 पर 703 में से 39 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। यहां पर 105 साल की वृद्धा रामश्री ने अपने नाती श्याम सुंदर के सहारे से अपने मत का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे ग्राम बासुदेव मई में बूथ संख्या 206 पर 961 में से 418 तथा 207 में 902 में से 375 लोगों ने मतदान कर लिया था। दोपहर 11 बजे तक मतदान फीसदी 39 फीसदी तथा दोपहर 1 बजे तक 55 फीसदी तक पहुंच गया। इधर ग्राम डाहिनी मं सांय बजे तक मतदान का प्रतिशत 84 फीसदी तक पहुंच गया था। सांय 3 बजे मतदान प्रतिशत का आकड़ा 69 फीसदी तक पहुंच गया। सभी बूथों पर कई महिलायें घूंघट की ओट में मतदान करने पहुंची। मतदान के दौरान कहीं भी कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई।