जंगली जानवर के हमले से पांच लोग घायल दो लोगो को हालत चिन्ताजनक

0
1494

फिरोजाबाद 30 दिसमबर (विकास पालीवाल) थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव उवटी में जंगली जानवर के हमले से पांच लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से दो लोगो की हालत चिन्ताजनक होने के कारण आगरा भेजा गया है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव उवटी निवासी मीना देवी पत्नी शालिगराम अपने खेत पर काम कर रही थी। उसी दौरान अचानक खेत में जंगली जानवर (सूअर) आ गया। जिसने मीना पर हमला कर दिया। मीना के ऊपर जानवर का हमला होता देख पास के ही खेत में काम कर रहे, 30 वर्षीय मानिकचन्द्र यादव पुत्र निरंजनसिंह ने बचाने का प्रयास किया तो उसको भी गम्भीर रूप से हमलाकर घायल कर दिया। जंगली जानवर के हमले को देख बचाव में आये राजेश कुमार पुत्र रामसनेही, किशन स्वरूप पुत्र सुरेन्द्रपाल को घायल कर दिया। उक्त लोगो से पूर्व एक दूसरे गांव में काम कर रही 22 वर्षीय कु0 बविता पुत्र पुत्तुलाल पर भी हमलाकर घायल कर चुका था। हमले के बाद लोगो के शोर करने पर जंगल की ओर जानवर भाग निकला। घायलों को आनन – फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मानिकचन्द्र व मीना देवी की हालत चिन्ताजनक होने के कारण उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। जंगली जानवर के भर से लोग खेतों पर भी जाने में डर रहे है।

 

da883593-cd79-4eab-8e74-a998052210df