जनता वोट की चोट पर लेगी चुनावों में भाजपा से हर जुल्म का हिसाब: मान

0
1166
कहा: स्वार्थों की पूर्ति के लिए भाजपा ने जनभावनाओं से खिलवाड़ किया 
कैथल,21 अक्टूबर (कृष्ण प्रजापति ) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणबीर सिंह उर्फ बॉबी मान ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए प्रदेश की जनता की भावनाओं की बलि चढ़ाई है और 3 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश का विकास की राह में कई वर्ष पीछे धकेल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा जनता पर किए गए हर जुल्म का हिसाब प्रदेश की जागरूक जनता चुनावों में वोट की चोट पर भाजपा का सफाया करके लेगी। यहां बातचीत करते हुए मान ने कहा कि भाजपा के पास न कोई नेता है और न ही कोई नीति है। जातपात के नाम पर जनता को आपस में लड़वाकर भाजपा अपने हित साध रही है। विकास व रोजगार के नाम पर सरकार जनता को गुमराह कर रही है। सत्तासीन होने से पूर्व भाजपा द्वारा जनहित में किए गए सभी वादे व दावे खोखले साबित हुए है। जनता भाजपा को सत्ता सौंपकर पछता रही है। भाजपा सरकार से हर वर्ग का मोहभंग हो चुका है और दोबारा कांग्रेस के राज को याद कर रही है। कांग्रेसी नेता ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व अपराध का बोलबाला है। आपराधिक तत्व सरेआम सत्ता संरक्षक में अपराधों को अंजाम दे रहे है। आसमान छू रही मंहगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। किसान हितैषी होने का दम भरने वाली भाजपा सरकार किसानों की कट्टर दुश्मन बन चुकी है। डा. स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने को लेकर कांग्रेस सरकार में जमकर बवाल मचाने वाले भाजपाई आज सरकार में रिपोर्ट को लागू करवाने की बजाए चुप्पी साधे बैठे है। जिससे साफ हो चुका है कि भाजपा सत्ता के लिए कोई भी हथकंड़ा अपना सकती है और जन भावनाओं से भाजपा का कोई सरोकार नहीं है। मान ने कार्यकत्र्ताओं को आह्वान किया कि कार्यकत्र्ता पूरी ताकत से एकजुट होकर घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलें। इस मौके पर अनिल, संजय, लीला, जसभगवान, प्रदीप आदि मौजूद थे।