जनपद स्तरीय महाविद्यालयी प्रश्नमंच प्रतियोगिता संपन्न

0
1508

0 नारायण कालेज प्रथम व एके द्वितीय रहा
विकास पालीवाल
फिरोजाबाद। हिन्द परिसर स्थित संस्कृति भवन में जनपद स्तरीय महाविद्यालयी हिन्दी प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रेजुएट एवं पीजी स्तर तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता कवि अरविंद तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथि डा. महेश आलोक थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण के साथ हुआ।
नारायण कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर एके महाविद्यालय व जेएस कालेज संयुक्त रूप से रहा। तीसरा स्थान बीडीएम कालेज को मिला। प्रतियोगिता को 6 दलों में बांटा गया था। जिन्हें कवियों का नाम दिया गया। जनपद स्तरीय प्रश्नमंच में बीडीएम कालेज, जेएस, ओम डिग्री कालेज, पालीवाल महाविद्यालय, नारायण कालेज व एके कालेज ने भाग लिया। प्रश्नमंच के संयोजक मंजर उलवासै ने कार्यक्रम को आयोजित किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से हिंदी से जुड़ प्रश्न पूछे गये। डा. महेश आलोक ने उन विद्यालयों की निन्दा की जो विद्यालय में हिन्दी बोलने पर जुर्माना लगाते हैं। अरविन्द तिवारी ने शब्दम् संस्था का परिचय देते हुए कहा कि हिन्दी प्रश्नमंच इस संस्था का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसने हजारों छात्रों को लाभान्वित किया है। शब्दम् के दीपक औहरी ने आगुन्तकों का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर निर्दोष कुमार प्रेमी, मोहिज जादौन, अभिषेक श्रीवास्तव, दर्शना कुमारी आदि मौजूद थे।