जब तक किसान समृद्ध नहीं तब तक विकास अधूरा: राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी

0
1260

ग्वालियर। 21 अगस्त (सीएनआई ब्यूरो) हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि जब तक किसान समृद्ध नहीं तब तक विकास अधूरा है, इसलिये कृषि विकास पर विषेष ध्यान देने की जरूरत है। श्री सोलंकी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सबसे उत्तम काम माना गया है। अब खेती की समृद्धि के लिये 21वीं सदी के हिसाब से आधुनिक खेती अपनानी होगी। लेकिन रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचना होगा। इस अवसर पर महापौर विवेक शेजवलकर, विधायक जयभान सिंह पवैया, नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, लाखन सिंह यादव, सत्यपाल सिंह सिकरवार ने भी संबोधित किया। कुलपति प्रो. अनिल कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया। राज्यपाल प्रो. सोलंकी ने माइक्रो बालाजी प्रयोग शाला का शिलान्यास तथा अनुसंधानों पर केन्द्रित पुस्तकों का विमोचन किया व उत्तम खेती के लिये कृषक अषोक नगर निवासी अभय खैर को राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया। भिंड जिले के गंगाराम बघेल कृषक, नारायण सिंह बाथम, राज्य स्तरीय श्रेष्ठ कृषक पुरस्कार से सम्मानित किये गये, देवास की महिला कृषक मानकुंअर बाई, कमल सिंह गुर्जर, खण्डवा के कृषक राहुल सिंह, नीमच के कृषक मदन लाल, देवास के कृषक नारायण सिंह तथा मनीष कुमार को भी सम्मानित किया गया। kptan sinh solanki  rajypal