जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया।

0
1333

अमृतसर 31 अक्टूबर (धर्मवीर गिल लाली)जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया। हॉल बाजार में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व. इंदिरा गांधी को कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष एडवोकेट राजीव भगत ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचाया। उनकी दूरदर्शी सोच के कारण देश में विकास की बयार बही। वह देश की राजनीति की लौह महिला थीं। वह एक दृढ़ निश्चयी और निर्णय लेने में आत्म-निर्भर महिला थीं।भले ही राजनैतिक पृष्ठभूमि और स्वतंत्रता आंदोलनों की वजह से उन्हें परिवार का दुलार प्राप्त नहीं हो सका, लेकिन ब्रिटिश काल में भारत के बिगड़ते हालातों ने उन्हें इन आंदोलनों और संपूर्ण स्वाधीनता की जरूरत को भली प्रकार समझा दिया था। इन्दिरा गांधी ने अपने पिता को कार्यकताओं को संबोधित करते हुए सुना था। उनके जैसी भाषण शैली में उनके पिता पं जवाहर नेहरू के प्रभाव को महसूस किया जा सकता था। ऐसी सामाजिक और पारिवारिक परिस्थितियों ने उन्हें एक मजबूत व्यक्तित्व प्रदान किया जो आगे चलकर उनके सफल राजनैतिक जीवन का आधार बना। आज बेशक वह हमारे बीच नहीं हैं कि उनकी सोच पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। 
इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव परमजीत सिंह, विनोद सहदेव, यशपाल शोरी, देसराज भगत, श्वेता भारद्वाज, लीला वर्मा, मनीषा भगत, कुलदीप कुमार, संजीव बब्बा, मास्टर जसवंत, कपिल महाजन, मोहित महाजन, गुरिंदर मेहता आदि उपस्थित