जिले में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव अंतिम छोर पर।

0
1153
 

अमृतसर 30 सितबर (धर्मवीर गिल लाली)

फोटो :लाली गिल
फोटो :लाली गिल

पंजाब में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव अंतिम रूप ले चुके है प्रो. राजिंदर भंडारी के अादेश पर चुनाव अधिकारी तीक्षण सूद और अमृतसर  भाजपा के प्रभारी राकेश राठोर ने की देख रेख में जिला अध्य्क्ष  नरेश शर्मा द्धारा करवाये जा रहे निष्पक्ष चुनावों को लेकर बुधवार को एक बैठक भाजिला भाजपा कार्यालय खन्ना स्मारक में आयोजित हुई  जिसमे बोलते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि जिले में संगठनात्मक चुनाव अंतिम रूप ले चुके है जिसमे भाजपा जिले के सभी मंडलों में बूथ  प्रधान, बूथ कमेटियों और शक्ति केंद्रों के चुनाव सर्वसम्मति के साथ करवा दिए गए है । जिले  में 5 विधान सभा क्षेत्र के 19 मंडल अाते हैं।  पंजाब भाजपा के चुनाव अधिकारी प्रो. राजिंदर भंडारी के साथ चर्चा करने के बाद मंडलों में निम्नलिखत चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए थे । चुनावी प्रक्रिया के दौरान मंडल प्रधान ने निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाते हुए 60 प्रतिशत तक चुनाव सम्पूर्ण कर लिए है  पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के गोविंद नगर मंडल में नरिंदर कोहली, हुसैनपुरा में सुभाष नरूला और वेरका में गौरव महाजन और जज नगर, जौड़ा फाटक में रिषी अरोड़ा को बतौर चुनाव अधिकारी लगाया गया है। इसी तरह उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के सिविल लाइंस मंडल मंडल में सुरिंद्र शर्मा, रंजीत एवेन्यू मंडल में हरबंस लाल भगत, कश्मीर रोड पर सरबजीत शैंटी, नार्थ बाइपास पर राकेश लक्की बतौर चुनाव अधिकारी भूमिका निभाएंगे। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के कटरा भाई संत सिंह में रीना जेटली, डैमगंज में अनुज भंडारी, इस्लामाबाद में अविनाश शैला, कटरा शैर सिंह में वरिंदर धुन्ना, पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में कोट खालसा मंडल में चंद्र शेखर, खंडवाला छेहरटा में संजीव खन्ना, नारायाणगढ़ में राजिंदर सेक्रेटरी, पुतलीघर गुमटाला में लविंदर बंटी को लगाया गया है। इसी तरह दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में चौक लक्ष्मणसर में नरेश खुल्लर, कोट बाबा दीप सिंह में राजेश हनी, सुल्तानविंड इलाके में सुखमिंदर पिंटू ने बतौर चुनाव अधिकारी निष्पक्ष चुनाव करवाए है ।