जिले में संगठनात्मक चुनाव कराने की तैयारी पूरी- तीक्षण सूद

0
1427

अमृतसर 18 सितंबर (धर्मवीर गिल लाली)पंजाब में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव कराने को लेकर प्रो. राजिंदर भंडारी के अादेश पर चुनाव अधिकारी तीक्षण सूद और अमृतसर  भाजपा के प्रभारी राकेश राठोर ने अाज जिला अध्य्क्ष  नरेश शर्मा और महासचिव सुरिंद्र शर्मा के साथ बैठक की। सूद ने बताया कि जिले में संगठनात्मक चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 30 सितंबर तक जिले में बूथ  प्रधान, यूथ कमेटियों और शक्ति केंद्रों के चुनाव सर्वसम्मति के साथ करवा दिए जाएंगे। भाजपा के पदाधिकारियों ने चर्चा की है कि जिले में 5 विधान सभा क्षेत्र के 19 मंडल अाते हैं।  पंजाब भाजपा के चुनाव अधिकारी प्रो. राजिंदर भंडारी के साथ चर्चा करने के बाद मंडलों में निम्नलिखत चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए है। चुनावी प्रिक्रिया के दौरान  मंडल प्रधान और शहरी प्रधान के चुनाव करवाए जाएंगे। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के गोविंद नगर मंडल में नरिंदर कोहली, हुसैनपुरा में सुभाष नरूला और वेरका में गौरव महाजन और जज नगर, जौड़ा फाटक में रिषी अरोड़ा को बतौर चुनाव अधिकारी लगाया गया है। इसी तरह उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के सिविल लाइंस मंडल मंडल में सुरिंद्र शर्मा, रंजीत एवेन्यू मंडल में हरबंस लाल भगत, कश्मीर रोड पर सरबजीत शैंटी, नार्थ बाइपास पर राकेश लक्की बतौर चुनाव अधिकारी भूमिका निभाएंगे। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के कटरा भाई संत सिंह में रीना जेटली, डैमगंज में अनुज भंडारी, इस्लामाबाद में अविनाश शैला, कटरा शैर सिंह में वरिंदर धुन्ना, पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में कोट खालसा मंडल में चंद्र शेखर, खंडवाला छेहरटा में संजीव खन्ना, नारायाणगढ़ में राजिंदर सेक्रेटरी, पुतलीघर गुमटाला में लविंदर बंटी को लगाया गया है। इसी तरह दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में चौक लक्ष्मणसर में नरेश खुल्लर, कोट बाबा दीप सिंह में राजेश हनी, सुल्तानविंड इलाके में सुखमिंदर पिंटू को चुनाव अधिकारी तैनात किया गया है।