डीएम ने कहा- सुधर जाओ वरना जेल भेज दूॅगा

0
1095

जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद का औचक निरीक्षण, मिली खामिया
फिरोजाबाद ( विकास पालीवाल)। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने आज जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई जगह अव्यवस्थाएं एवं खांमियां मिली। जिस पर उन्होंने सीएमएस डा. शिव कुमार को तुरंत इसका सुधार करने की हिदायद दी। वहीं डीएम ने एक बार तो सीएमएस को जेल भिजवाने तक की धमकी दे डाली।
मंगलवार को साढ़े 11 बजे जिलाधिकारी विजय किरन आनंद के अस्पताल में अचानक आने से हड़कंप मच गया। सबसे पहले उन्होंने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें बैड पर चादरें सही नहीं मिलने पर उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई। इसके साथ ही एंबुलेंश गैराज की तरफ अपना रूख किया तथा उसे खुलवाकर देखा। डीएम ने पोलियो वार्ड में सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर वहां के कर्मचारियों को डाट पिलाई। इसके बाद उनका रूख अस्पताल के अंदर की ओर हुआ। उन्होंने इसका निरीक्षण काफी सहनता से किया। डीएम ने यहां भी अपनी नाराजगी का इजहार किया। अस्पताल के अंदर कई जगह खांमियां मिलने पर डीएम का पारा हाई हो गया। और उन्होंने सख्त लहजे में सीएमएस को फटकार लगाते हुए कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार लाओ बरना जेल भिजवा दिया जायेगा। डीएम की सख्त रूख के चलते अन्य कर्मचारियों एवं डाक्टरों में हड़कंप मच गया।
जिलाधिकारी आंनद ने पत्रकारों को बताया कि आज उन्होंने अस्पताल में मरीजों को सुविधायें मिल रही हैं या नहीं, इसके बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा निर्माण की गुणवत्ता के बारें में भी जानकारी ली है। शासन की योजना का लाभ सभी तक पहुंचे इसके बारे में सोचा जा रहा है। कुछ खामियां मिली हैं जिन्हें दूर करने के निर्देश सीएमएस को दिये गये हैं।