दहेज नहीं लाने पर बहू को छत से फैंका

0
1336

ग्वालियर।२१अक्तुबर [सीएनआई] महाराजपुरा के भगतसिंह नगर में दहेज न लाने पर ससुराल वालों ने बहू पूजा गुर्जर 22 वर्ष को छत से दोपहर में धक्का देकर गिराकर मारने की कोषिष की। सिर व शरीर में चोट लगने से उसे बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पूजा के पिता की षिकायत पर ससुर कमल सिंह गुर्जर, सास मीरा और जेठ अनिल सिंह गुर्जर पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने और छत से फैंकने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। 6 मई 2013 को पूजा की शादी कमल सिंह गुर्जर के बेटे से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पूजा को दहेज के लिये प्रताड़ित किया जाने लगा।
पति के सामने पत्नी को छेड़ा – महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में 40 वर्षीय एक युवक के घर में दोपहर में पड़ौसी बीरेष मल्होत्रा अपने दो अन्य साथियों के साथ घुस आये और पति के सामने हीं पत्नी से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन भी दम्पत्ति को धमकाया तो पीड़ित महाराजपुरा थाने पहुंचे और षिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।Crime