देश में किसानो की हालात बद से बदतर होती जा रही है।

0
1217

बस्ती 27 नवम्बर (विवेक पाल ) आज जनपद बस्ती में मंडल कार्यालय का करने आये किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने बताया की देश में किसानो की हालात बद से बदतर होती जा रही है। पिछले तीन वर्षो से सुखा , अतिबृष्ट एव पूर्वांचल के जनपदो में बाढ़ के कहर से किसानो की सभी फसले नष्ट हो गई। जिसके चलते बीते वर्ष लगभग 250 किसानो ने आत्महत्या कर ली।
आज की राजनीति सिर्फ धर्म व जाति में बाँटकर करके सिर्फ अपना ऊच स्वार्थ हल करने की चल रही है। वर्तमान सरकार को निशाना साधते हुए बताया की एक तरफ सरकार सुखा घोषित करती है और दूसरी तरफ पचासो करोड़ रु की बर्थडे मनाती है। एक तरफ आदमी एक रोटी के लिए मर रही है और एक तरफ आदमी करोड़ों का खाना उड़ा रहा है। और वो कहता है की मै धरती पुत्र हूँ। शेखर दीक्षित ने किसानो को एक जुट होकर रहने की अपील की है।