धूमधाम से निकाली प्रभु श्री रामजी सिंहासन यात्रा

0
1480

 

 

 

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

लुधियाना16अक्टूबर (सौरभ गुप्ता):- श्री रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभु श्री रामजी की सिंहासन यात्रा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए | बैंड-बाजों के साथ सिंहासन पर स्वर हो भगवान श्री राम जी को दर्शन देने के लिए निकले | सिंहासन यात्रा प्राचीन ठाकुरद्भारा नौहरिया से शुरू होकर गुलचमन गली , बांगरू मोहल्ला ,अग्रसेन मार्ग ,साबुन बाजार ,चौडा बाजार , गिरजा घर चौंक , प्रताप बाजार से होती हुई श्री रामलीला मैदान दरेसी मे पहुंची| वहां पर धनुष लीला प्रसग का वर्णन किया गया | मार्ग मे श्रद्भालुआें ने पुष्प वर्षा कर सिंहासन यात्रा का भव्य स्वागत किया | उसके बाद सिंहासन यात्रा श्री राम लीला मैदान से शरू होकर प्रताप बाजार , गिरजा घर चौक,चोडा बाजार ,मलेरी गली से होती हुई स ठाकुरद्भारा नौहरिया में संपन्न हुई | इस अवसर पर प्रेम पराशर,केवल कृष्ण मरवाहा ,कृष्ण बजाज ,कमल बस्सी, सजीव कुंद्रा ,यशपाल पराशर, प्रवीन भनोट, रमन अग्रवाल ,सुखराम महाजन ,राजिंदर गोयल ,वेद भंडारी,बलदेव गुप्ता ,चरणजीत ,,चंद्र रूद्रा ,तिलक राज ,प्रेम कुंद्रा ,चमन लाल ,देसराज ,महंत कृष्ण बावा ,रामनाथ ,गुलशन ,सुरिंदर शर्मा ,विपन जैन ,शमशेर सिंह ,संदीप जिंदल ,धर्मवीर मल्होत्रा ,राकेश कुमार ,संजीव वर्मा ,नीरज वर्मा ,नरेश धवन ,मदन लाल चोपड़ा ,किरण भला ,प्रेम कुमार ,मोहित जैन आदि मौजूद थे|

श्री राम लीला कमेटी के प्रधान संजीव कुंद्रा ने बताया कि 16अक्टूबर को सीता विवाह का प्रंसग पेश किया जाएगा | सीता विवाह के उपलक्ष्य में शोभायात्रा शाम 4 बजे ठाकुरद्भारा से निकाली जाएगी | आज की सिंहासन यात्रा श्री राम लीला कमेटी के प्रधान संजीव कुंद्रा तथा संरक्षक प्रेम पराशर ने बताया कि सिंहासन यात्रा शुकवार को ठाकुरद्भारा नौहरिया से शुरू होकर चौक हीरा हलवाई ,इंक़बाल गंज ,माता वैष्णों देवी चौंक,चौडी सडक, निक्कामल चौक, चौडा बाजार,गिरजाघर चौक,प्रताप बाजार से होती हुई दरेसी मैदान मे पहुंचेगी| दरेसी मैदान से सिंहासन यात्रा प्रताप बाजार ,चौक गिरजा घर,चौड़ा बाजार,मलेरी गली से ठाकुरद्भारा नौहरिया मे संपन्न होगी |