नई पीढ़ी के भाजपा कार्यकर्ता को भाजपा की जानकारी होना जरुरी:-जिला भाजपा प्रधान नरेश शर्मा।

0
1165

अमृतसर 15 सितंबर(धर्मवीर गिल लाली)
पश्चिमी विधानसभा के पुतलीघर सिविल लाइन मंडल  का परिक्षण शिविर कोट खालसा स्थित किंग पैलेस में हलका इंचार्ज राकेश गिल व मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।  इस अवसर पर विशेष रूप से  कार्यकर्ताओं के शिविर को सम्भोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा की भाजपा द्धारा जो ये पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे है यह आज की पीढ़ी की जरूरत है। भविष्य और वर्तमान की जानकारी देने वाले इस सिखलाई कैम्प में जहाँ नई पीढ़ी के भाजपा कार्यकर्ता को भाजपा की पीढ़ियों की जानकारी होना है वही भविष्य में भाजपा की केंद्र शासित सरकार व प्रदेश शासित सरकार की उपलब्धियों द्धारा जनकल्याण की योजनाओं की जानकारी  है।  भाजपा का इतिहास इसकी जरूरत आज की नई पीढ़ी को  विरजिता की बजाय त्याग के दृष्टिकोण पर आधारित रहा है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी के देश को शिखर तक पहुंचाने  के सपने  को साकार रूप देने के लिए प्रतिबंद है भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है जहा परिवार वाद व् मैत्रीवाद का कोई स्थान  नहीं है श्री शर्मा ने कहा की भाजपा के नेताओं ने स्वहित की बजाय देश हित  को हमेशा प्राथमिकता दी है तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं ने जम्मू कश्मीर में परमिट सिस्टम के खिलाफ अपने जीवन को देश की अखण्डता  के लिए न्योछावर कर दिया  था नरेश शर्मा ने कहा की भाजपा परिवारवाद  का विरोध करती है  तथा देशहित के लिए स्वहित का त्याग करने का जज्बा रखती है इस अवसर पर  मनोहर सिंह सैनी, नरेश खुल्लर, मनमोहन लाल रिक्को, संदीप कुमार, सुभाष सूद,  भट्टी,  बलबीर सिंह रीन, अरुण पुंज, ओमप्रकाश अनार्य,  शिव कुमार, विक्की सागर, सुरिंदर पाल आदि उपस्थित थे