पराली से धूआं परोसने के बावजूद किसानों पर सरकार मेहरबान, :

0
1253

बरनाला, 3 नवम्बर (अखिलेश बंसल/विपन गुप्ता) भले ही धान की फसल की वजह से जमीनी पानी का स्तर नीचे चला गया है और धान की फसल की कटाई के बाद लोगों को पराली का धूंआं परोसा जा रहा है, लेकिन सरकारें किसानों पर पूरी तरह से मेहरबान हैं। जिसके चलते इस साल राज्य सरकार ने गत हाड़ी की फसल के हुए नुकसान के लिए जिला के किसानों को करीब तीन करोड़ रुपए के फंड जारी किये हैं। जि़ला माल अधिकारी गगनदीप सिंह ने जानकारी देते बताया कि जि़ला के अन्दर मार्च-2017 को भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। जिसके दौरान हाड़ी की फसलों का भारी नुक्सान हो गया था। जिस सम्बन्धित पंजाब सरकार की तरफ से फसलों के हुए नुक्सान के लिए 2 करोड़ 92 लाख 29 हज़ार 289 रुपए के फंड जारी किए हैं। डीआरओ गगनदीप सिंह ने बताया कि यह नुक्सान जिला के गाँव चन्नणवाल, छीनीवाल कलां और चक्करोही में 2700 एकड़ फसल का नुकसान हुआ था, उसके साथ ही गाँव भोतना, टल्लेवाल और बीहला खुर्द में कुल 2712 एकड़, ०६ कनाल, 13 मरले की फसल का नुक्सान हुआ था। उन्होंने बताया कि जल्द ही सम्बन्धित किसानों को मुआवज़ा तक्सीम कर दिया जायेगा।