पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के आदर्षों पर चलें: विधायक भारत सिंह कुषवाह।

0
1256

ग्वालियर। 26 दिसंबर [सीएनआई ब्यूरो]डबरा शहनाई गार्डन में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ग्रामीण, भाजपा विधायक भारत सिंह कुषवाह ने उपस्थित लोगों का आव्हान किया कि देष में आदर्ष राजनीति करने वाले ग्वालियर निवासी देष का गौरव बढ़ाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन पर उनके आदर्षाें पर चलें। श्री कुषवाह ने कहा कि अटल जी ने अपने राजनैतिक कार्यकाल में विभिन्न पदों पर रहकर हर पद पर ऊँचाईयों को छुआ और जमींनी कार्यकर्ताओं से जुड़े रहे। प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने के बाद भी उनका जुड़ाव ग्वालियर क्षेत्र से बना रहा, यहां के लोगों के सुख-दुःख में उनकी सहभागिता हमेषा बनी रही। यह हमारे लिये गौरव की बात है कि माननीय अटल जी हमारे अपने ग्वालियर क्षेत्र के हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी नीतियों से देष का नाम रोषन किया है। पोखरन में परमाणु परीक्षण, सड़कों का जाल, बिजली का जाल, नदी जोड़ों कार्यक्रम और आम जनता के लिये अनेक कार्य उन्होंने अपने कार्यकाल में शुरू किये, जिनका फायदा आज भी लाखों लोगों को मिल रहा है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी बात और नीतियां मजबूती से रखीं, जिसे उस समय से लेकर अब तक सराहा जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक रूस्तम सिंह गुर्जर ने अपने अधिकारी काल में अटल जी के साथ बिताये क्षणों को साझा किया व उनके आदर्षों पर चलने का आव्हान किया। श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि वे ग्वालियर की माटी में पैंदा हुये थे यह हमारे लिये गर्व की बात है कि हमारे क्षेत्र का नेता यषस्वी प्रधानमंत्री रहा। भाजपा नेता राधेष्याम पारिख ग्वालियर ग्रामीण चुनाव अधिकारी ने भी अटल जी से जुड़े संस्मरणों का वर्णन करते हुये कार्यकर्ताओं को जन्मदिन की बधाई दी। और अटल जी के दीर्घायु होने की कामना की। इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दफाई में फल वितरित किये। मंडल अध्यक्ष डबरा राजू नारंग द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया और अटल जी के जीवन पर प्रकाष डाला। भाजपा नेता दीपक भदौरिया, देवी सिंह रावत, मुकेष भार्गव, कालीचरण शर्मा, बालाराम बाथम, केषव बघेल, योगेन्द्र सिंह, सुरेष राजे, बज्जर सिंह गुर्जर, मंडी अध्यक्ष मुकेष गौतम, अनिल जैन, वीरेन्द्र जैन, रामस्वरूप गुप्ता, संतोष जैन, द्वारिका हुकवानी, प्रवीण चंदानी, विनोद अग्रवाल, महिला नेत्री इन्द्रजीत सिद्धू, अनीता खेमरिया जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, राजीव दुबे, भूपसिंह यादव, मानस शर्मा, धर्मेन्द्र गुर्जर, सुरेन्द्र रावत, जवाहर सिंह रावत, हेमंत रावत, नरेन्द्र साहू, बृजमोहन गुर्जर, दषरथ रावत, रामअवतार शर्मा, संतोष तोमर आदि उपस्थित थे।IMG_20151225_155942IMG_20151225_150609IMG_20151225_155832IMG_20151225_153333IMG_20151225_153547