प्लॉट विवाद में चली गोलियां, आरोपी फरार

0
2062
मोगा| (गुरदेव भाम  ) शहरके पहाड़ा सिंह चौक के नजदीक प्लॉट के झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायर किए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।
जानकारी मिलते ही थाना सिटी साउथ के एसएचओ भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचें। पुलिस ने मौके से गोलियों के तीन खाली खोल बरामद किए हैं। पहाड़ा सिंह चौक के नजदीक रहने वाले बब्बू ने बताया कि उसने डेढ़ साल पहले चौक के नजदीक खाली प्लॉट से 38 मरले जमीन गुरदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह से 48 हजार रुपए मरले के हिसाब से खरीदी थी।

उस प्लॉट पर 5-6 महीने से गुरदीप सिंह का चाचा अपना हक जता रहा है। जबकि रजिस्ट्री इंतकाल उसके नाम पर है वह प्लॉट की चारदीवारी करवा रहा था। शुक्रवार शाम को साधु सिंह अपने 25-30 साथियों के साथ वहां आया और एक के बाद एक तीन फायर किए। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

थाना सिटी साउथ के प्रभारी दर्शन सिंह ने कहा कि मौके का जायजा लेने के बाद गोलियों के तीन खाली खोल बरामद किए गए हैं। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।