फिल्म स्टार अजय देवगन ने लोगों से विकास के लिए भाजपा के साथ आने का किया आह्वान

0
1498

चंपरण  29 अक्टूबर (नवेन्दु सिंह) पश्चिम चंपरण के मैनाटांड़ के रामपुर हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा में फिल्म स्टार अजय देवगन ने लोगों से विकास के लिए भाजपा के साथ आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जंगलराज नहीं आये इसके लिए भाजपा को जिताना जरुरी है। नीतीश-लालू के गठबंधन को ठगबंधन बताते हुए नरेंद्र मोदी को सबसे अच्छा प्रधानमंत्री बताया। देवगन यहां भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा के समर्थन में पहुंचे थे|