बालाजी का नाम जपने से खुद-ब -खुद होता है कष्टों का निवारण : संत राम जिंदल जी

0
1442

 

लुधियाना 5अक्टूबर(सीएनआई) मॉडल टाउन स्थित पुराने श्री कृष्णा मंदिर में श्री इच्छापूर्ण बालाजी गंगाधाम चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री बालाजी की चौंकी का आयोजन परम श्रद्धेय श्री संत राम जिंदल जी की अध्यक्षता  में किया गया | चौंकी में बड़ी संख्या में उपस्थित  हुए श्रद्धालुओं ने बालाजी के दरबार में नतमस्तक होकर भजनो का आनंद लिया | सर्वप्रथम संत राम जिंदल जी ने श्री बालाजी महाराज को माला अर्पण की व आर्शीवाद  लिया | इस मौके पर भजन गायक सुनील रावत ने  भजन गाकर भक्तों   को नाचने पर मजबूर  कर दिया | परम श्रद्धेय बाबा संत राम जिंदल जी ने कहा कि  श्री राम भक्त हनुमान वह नाम हैं, जिसके जपने मात्र से इसान  के कष्टों  का निवारण खुद -ब -खुद हो जाता  हैं |श्री  बालाजी की आरती कर चौंकी को  विश्राम दिया गया  |चौंकी के बाद श्रद्धालुओं को संत राम जिंदल जी ने  पवित्र जल के छींटे दिए | आयोजकों की ओर से  भंङारे का आयोजन  भी किया गया |  इस अवसर पर बृज मोहन जिंदल ,सतीश मल्होत्रा ,शिव नरायण गुप्ता, अरुण गुप्ता आदि उपस्थित थे | 12122797_701336786632966_5155757007373847142_n12074696_701336753299636_3036840469666566080_n