बिजली कंपनी की 75 करोड़ की राषि डूबत खाते में, फैक्ट्रियाँ बंद।

0
1391

ग्वालियर। 19 सितम्बर (सीएनआई) ग्वालियर रीजन में आधा सैकड़ा से अधिक फैक्ट्रियाँ बिजली अधिकारियों के लापरवाही और सांठगांठ के चलते 75 करोड़ की राषि बकाया कर फैक्ट्री संचालक फैक्ट्रियां बंद कर भाग निकले हैं। लोकायुक्त में कुछ मामले तथा कुछ कोर्ट में लटके हैं, सम्पत्ति का विवाद होने से बकाया राषि की बसूली नहीं हो पा रही। जितना बकाया है, उतनी सम्पत्ति नही हैं। 2004 से लोकायुक्त के पास भी एक मामला अटका हुआ है। आयुष एलाइंस मालनपुर 208.92 लाख, वर्षा एलाइंस 55.12 लाख, रोहिणी स्ट्रीप्स 56.52 लाख, अप्सरा स्टील 76.16 लाख, मेटा एलाइंस 340.2 लाख बकाया हैं, इनकी सम्पत्तियां इतनी नही हैं। कप्तान सिंह प्रभारी सीजीएम ग्वालियर रीजन म.क्षे.वि.वि.कं. का कहना हैं कि जिन पर बकाया है, उन पर कार्यवाही की जा रही हैbijli