बीडीएम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

0
1437

0 भारत एक धर्म निरपेक्ष गणतंत्र- नीता
फिरोजाबाद। बीडीएम0 म्यू कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिकोहाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में ’’राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह’’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या डाॅ0 नीता सक्सेना ने माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। संगीत विभागाध्यक्षा डाॅ0 विनीता सक्सेना के निर्देषन में सद्भाव को प्रेरित करने वाले गीतों ’’ नफरत की दीवार हटा दो’’ तथा अनेकता में एकता विषेषता हमारी है’’ की मोहक प्रस्तुति छात्रा कु0 शारदा द्विवेदी एवं बी0ए0 प्रथम वर्ष की छात्रा सपना, षिल्पी, श्वेता, मनु द्वारा दी गई। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम देविका जौहरी, द्वितीय मोहनी तृतीय स्थान पर दिव्या पाण्डेय रहीं। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम षिवांगी अग्रवाल द्वितीय देविका जौहरी एवं षिवांगी सिंह तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मण्डल में अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डाॅ0 सीमारानी जैन एवं डाॅ0 अल्पना सक्सेना संगीत विभाग रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 नीता सक्सेना ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष गणतंत्र है। कार्यक्रम का संयोजन हिन्दी विभागाध्यक्षा डाॅ0 शषिप्रभा तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में हिन्दी प्रवक्ता दर्षना कुमारी ने सभी का आभार प्रकट किया।