भारत की धरती पर भोग की पूजा नहीं होती, श्रीराम की पूजा होती: विधायक जयभान सिंह पवैया,

0
1385

ग्वालियर।२३अक्तुबर [सीएनआई] डबरा स्टेडियम ग्राउंड में दषहरे का मुख्य कार्यक्रम रावण दहन धूमधाम से मनाया गया। हिन्दू उत्सव समारोह समिति एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्वालियर विधायक जयभान सिंह पवैया ने भारी भीड़ को संबोधित करते हुये कहा कि आज का दिन बुराई पर अच्छाई का दिन हैं। यह दिन हमें हमेषा याद दिलाता है कि हमें हमेषा नीति के तहत काम करना चाहिये। रावण को कितने सालों से याद किया जा रहा है, जबकि लादेन और सद्दाम को लोग भूल चुके हैं। लोग जोड़-तोड़कर किसी भी तरह कितना भी धन, पैसा, जमींन बना लें, लेकिन एक दिन उन्हें रावण की तरह भुगतना पड़ता है। रावण ने खाट में काल को बांध रखा था, उसके अनुयायी हर सरकारी को जमींन को अपनी कर लेते थे। कितना आतंक और भय उस समय होगा, लेकिन एक नंगे पैर रहने वाला तपस्वी श्रीराम ने राक्षसों का बध कर रावण की भी हस्ती मिटा डाली। यह विजय दषमीं पर्व का सबसे बड़ा संदेष है। हम अत्याचार, अनीति के बल पर सोने के महल बना लें, लेकिन नीति की दुनिया पर बनीं माटी की अयोध्या उस पर भारी पड़ती है। भारत की धरती पर भोग की पूजा नहीं होती, श्रीराम की पूजा होती है। विषिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सत्यप्रकाषी परसेंड़िया ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है दषहरा। आप सबके जीवन में भगवान राम खुषहाली लाएं, ऐसी कामना हैं। अन्याय करने वालों का अंत हमेषा बुरा होता है। नगर पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने भी विजय दषमीं पर्व की उपस्थित लोगों को बधाई दी। एड्वोकेट शम्भूदयाल बंसल, बाबूलाल गुप्ता, राजीव दुबे, नरेन्द्र जैन, निर्मलदास नारंग, पार्षद महेन्द्र राणा, पवन अग्रवाल, महेष गुप्ता, अषोक गुप्ता एड्वोकेट, द्वारिका हुकवानी, रामानंद गुप्ता, टिंकल पाठक, बसंत बाधवानी, काली जैन, सुनील षिवहरे एवं अन्य लोग मंचासीन थे। इससे पूर्व सन्यास आश्रम से एक शोभा यात्रा नगर के मार्गों पर झांकियों के साथ निकली, जिसमें विभिन्न स्वरूप, राम, सीता, लक्ष्मण आदि के आकर्षक बने हुये थे, जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत हुआ। स्टेडियम पहुंचकर स्वरूपों ने रावण को विधिविधान से तीर चलाकर मारा और रावण बध किया। एसडीओपी सुधीर सिंह कुषवाह, नगर निरीक्षक संजय सिंह एवं एसडीएम ने व्यवस्था में सहयोग दिया। आतिषबाजी की, आकर्षक व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर व्यवस्था में सहयोग के लिये सीएमओ अनिल कुमार दुबे, नगर निरीक्षक संजय सिंह एवं अन्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।mla jaybhan paveya  221015 dshahraparsediya dashra221015