भाविप की प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित

0
1331

फिरोजाबाद ( विकास पालीवाल)। भारत विकास परिषद शिकोहाबाद द्वारा संपन्न कराई गईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एक समारोह में पुरस्कार वितरित ऽिये गये। प्रतियोगिताओं में रंग भरो, निबंध, पोस्टर बनाओ, कलश सज्जा प्रतियोगितायें शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्लास 1 से 3 तक के बच्चों की रंग भरो प्रतियोगिता के निर्णायकों नरवीर सिंह, नीता पालीवाल एवं रेखा तैनगुरियां ऽे अनुसार प्रथम स्थान डी सेंट पव्लिक स्कुल की सुहानी, दूसरा स्थान ज्ञान दीप विद्यालय की पूजा व तृतीय स्थान न्यू गार्डेनिया स्ऽूल के यादवेंद्र ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिताकेे निर्णायकों मंजर उल वासै, वंदना दीक्षित, रेखा जैन एवं क्रष्णवीर जैनकेे निर्णयानुसार प्रथम स्थान ज्ञानदीप की नेहा, ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता का विषय था बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय था स्वच्छता अभियान जिसमें पहला स्थान ज्ञानदीप के वैदेही,दूसरा स्थान प्रहलादराय टीकमानी की दीपिका व तीसरा स्थान राज कांनवेंट की सोनम ने प्राप्त किया। जबकि कलश सज्जा में प्रथम स्थान चांदनी, दूसरा स्थान शिवि व तीसरा स्थान शिवांगी ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को शाखा अध्यक्ष संजीव अग्रवाल,कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, सचिव मनोज शर्मा ने प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये। कायक्रम का संचालन शाखा सदस्य राकेश त्रिवेदी एवं शोभित अग्रवाल ने किया। इस मौके पर शाखा सदस्य संजीव अग्रवाल बौबी, सचिन सिंघल, आशीष अग्रवाल,बिजेंद्र सिंह राना, मुऽेश गुप्ता,विवेक अग्रवाल,राजीव जैन, दीपांकर अग्रवाल, मुकेश गोयल, संजीव गुप्ता संजीव गर्ग आदि थे।