मंत्री अनिल जोशी ने न्यू ग्रीन फील्ड में 70 लाख के विकास कार्यों का शुभ आरम्भ किया |

0
1643

अमृतसर 31 अक्टूबर(धर्मवीर गिल लाली )स्थानीय निकाय चिकित्सा शिक्षा एवँ अनुसंधान मंत्री पंजाब श्री अनिल जोशी ने वार्ड नंबर 14 स्थित न्यू ग्रीन फील्ड में पक्की गलियाँ बनाने के काम का शुभारंभ किया | इस दौरान श्री जोशी ने इलाका वासियोँ के साथ बैठक कर उनसे विचार विमर्श किया और उन्हें बताया कि वार्ड में करवाए विकास कार्यों से यहाँ का काया कल्प हुआ है और आज वार्ड में लोगों को हर मूलभूत सुविधा मिल रही है | उन्होंने कहा कि वार्ड का 100 फीसदी विकास करवाना उनका मंतव है और वह उसे पूरा करवा कर ही रहेंगे | उंहोन्ने बताया कि हल्का अमृतसर उतरी पंजाब का सबसे विकसित और खूबसूरत हल्का है जिसका सभी लोगोँ को मान महिसूस होना चाहिए | उन्होंने बताया की आज यहा शुरू करवाए गए विकास कार्यों पर लगभग 70 लाख रुपये की लागत आयेगी और आगे भी यहाँ की निवासी जो भी विकास के काम बताएँगे वह 100 फीसदी पूरे करवाए जाएंगे |

इलाका निवासियों द्वारा श्री जोशी को सम्मानित किया गिया और उनका धन्यवाद किया गिया |

इस मौके पर डा सुभाष पप्पू, सुशील शर्मा, डा जसजीत गिल, दलबीर पुंडीर, पंकज हांडा, गुरदेव सिंह, नानक सिंह, कुलवंत सिंह, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे |